बिलासपुर

बिलासपुर: महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में दोस्त निकला आरोपी…मृतिका की माँ ने जताया था संदेह

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में जिला अस्पताल की डॉक्टर की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। आपको बता दे कि सरकंडा के अशोक नगर में रहने वाली महिला डाक्टर पूजा चौरसिया ने पूर्व में तिफरा स्थित मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। प्राथमिक पूछताछ में डाक्टर के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने स्वजन का बयान दर्ज किया है।

वही मामले में मृतका की मां ने संदेह जताया था और मृतका की मां ने दावा किया उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती।
इसके बाद सिरगिट्टी पुलिस ने मामले में बारीकी से जांच की तो पता चला कि रघु बिहार कालोनी निवासी सूरज पाण्डेय जो की मृतिका का दोस्त था। उसके द्वारा ही आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित किया गया था। जिसपर पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक भारती मरकाम, प्र.आर. मनोज राजपूत आरक्षक केशव मार्को एवं विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...