कोटा

राशन दुकान संचालक के खिलाफ अनिमितता एवं राशन दुकान को दूसरी जगह संचालित करने SDM को सौपा ज्ञापन..

प्रेम सोमवंशी

कोटा- नगर पालिका परिषद रतनपुर स्थित रत्नेश्वर वार्ड क्रमांक 11 दर्रीपारा, भाटापारा, पहाड़ीपारा के राशन दुकान संचालक जितेंद्र दुबे के द्वारा की जा रही अनिमितता व राशन दुकान को दर्रीपारा में संचालित करवाने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा को आज रतनपुर नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद संजय कोसले व स्थानीय नागरिकों ने राशन दुकान संचालक के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है।

नगर पालिका परिषद रतनपुर वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद संजय कोसले व राशन कार्ड धारियों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राशन दुकान संचालक जितेन दुबे के द्वारा मानक मात्रा में चावल शक्कर में कम प्रदाय किया जाता है। दुबे के द्वारा प्रति माह के अंतिम पांच दिवस 25 से 30 तारीख तक की दुकान खोला जाता है साथ पिछले अन्य माह का राशन प्रदान नहीं किया गया है। साथ ही उक्त 5 दिवस के भीतर ही राशन लेने के लिए राशन कार्ड धारियों को बाध्य किया जाता है व संचालक के द्वारा 1 दिन फोटो खिंचवाने तथा दूसरे दिन चावल के लिए आने को कहा जाता है

संचालक महिला पुरुष एवं बुजुर्गों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है वर्तमान में नवंबर के राशन प्रदान करने के दौरान कार्ड धारियों को तीन प्रति कागज पर जबरिया हस्ताक्षर लिया जाता है मना करने पर स्वयं कार्ड धारियों के नाम का हस्ताक्षर कर लिया जाता है वार्ड नंबर 11 के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है दरी पारा से राशन दुकान की दूरी लगभग 8 किलोमीटर है बीच में बाईपास रोड पड़ता है जिससे लोगों का आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है दुर्घटना का भय बना रहता है।

पार्षद व स्थानीय नागरिकों ने 24/08/2020 में भी राशन दुकान संचालक के खिलाफ जिलाधीश महोदय को लिखित शिकायत की थी जिसके आज दिनाँक तक राशन दुकान संचालक के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना होने से पार्षद व स्थानीय नागरिकों के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा को ज्ञापन सौंपा है बहरहाल अब देखना यह होगा कि किए गए शिकायत पर कब तक कार्रवाई होती है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा तुलाराम भारद्वाज ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाने की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...