छत्तीसगढ़बिलासपुर

धर्म भले अनेक… पर लहू का रंग सिर्फ एक… इंसानियत का यही जज्बा लेकर जिंदगी बचाने निकले युवा

जज़्बा ने शहर के सभी मुसलमान भाइयों से मिलकर मदद करने की गुजारिश की, जिसे सभी ने सहर्ष स्वीकार करते हुवे इतनी बड़ी संख्या में ब्लड जमा कर दिया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

कहने को तो ये ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर था , पर इसमें साथ देने ,रक्तदान करने और अजनबियों की जान बचाने का जज़्बा शहर के हर धर्म के युवाओं ने दिखाया..
सुबह 10 बजे से शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम 5 बजे तक लगातार चलता रहा
सारा शहर तेज़ धूप और गर्मी से परेशान अपने अपने घरों में एसी और कूलरों में बैठ कर छुट्टी का दिन मना रहे थे… वहीं दूसरी तरफ जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के साथ , धिति फाउंडेशन , टीम ख्वाब , दीनबंधु सहयोग फाउंडेशन के सदस्य और बिलासपुर के मुसलमान युवा , एक साथ इकट्ठे हुये और मानवता का परिचय दिया

आपको बता दे कि हर साल गर्मी के मौसम में शहर के सभी ब्लड बैंकों में खून की किल्लत हो जाती है , ऐसे में ना लोग ना ही कोई और संस्था आगे आकर रक्तदान या रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं
केवल जज़्बा टीम ही एकमात्र ऐसी टीम है जो मौसम या हालात को दरकिनार करके सिर्फ और सिर्फ इंसानियत को ज़िंदा रखे हुये है

इस रविवार भी पिछले 15 दिनों की मेहनत रंग लाई.. 104 युवा एक बार मे जमा हो गए और अपनी रगों से खून देकर अपना मानव धर्म निभाया

आप को बता दें इस साल ये जज़्बा द्वारा आयोजित 7वां रक्तदान शिविर था

अगले महीने रमज़ान का महीना है , ज़ाहिर सी बात है की देश और दुनिया का हर मुसलमान युवा इस पाक महीने में रोज़ेदार बन कर सबाब कमाएगा
और इस वजह से उनके द्वारा रक्तदान कर पाना भी मुश्किल हो जाता है
जज़्बा ने इसी वजह से शहर के सभी मुसलमान भाइयों से मिलकर मदद करने की गुजारिश की, जिसे सभी ने सहर्ष स्वीकार करते हुवे इतनी बड़ी संख्या में ब्लड जमा कर दिया

जज़्बा ने भी सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र औऱ ट्रॉफ़ी देकर सम्मानित किया
साथ ही सभी रक्तदाताओं को ये वचन भी दिया कि रमज़ान के महीने में टीम जज़्बा उनकी जरूरत के वक़्त उन्हें ब्लड दिलवाने में सहायता करेगी

इस शिविर में ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के सभी सदस्य शामिल हुये और सबसे विशेष बात रायपुर से चलकर 35 रक्तदाताओं का एक दल बिलासपुर पहुँचा और रक्तदान कर शहर के मरीज़ों को मदद पहुँचाई !!

कार्यक्रम को सफल बनाने में
मो. सिराज , मो. आशिफ अशरफी , राहुल जिज्ञासी ,सरदार रंजीत सिंह , ब्रेंडम डिसूजा , मनप्रीत कौर,जानी खान , शेखू खान , वसीम कुरैशी , शिवम सिंह , विजय वाधवानी , नियाज़ खान , विनय वर्मा , रितिक सिंह , कृतज्ञ शुक्ला , धर्मेंद्र राजपूत , अभिषेक साहू , अभिषेक गुप्ता , धीरज मिश्रा , संजीव त्रिपाठी , मंजिश सिंह संजय मतलानी, रोमा साहू , मृदु आनंद , नौशाद अशरफी , कमल आर्य , सिद्धि प्रितवानी , महेंद्र चतुर्थी , सहित अन्य का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...