बिलासपुर

रकम दोगुना करने का झांसा देकर 2.5 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी… आरोपी संचालक पति गिरफ्तार, पत्नी फरार, पुलिस ने ऑफिस से सामान किये जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकण्डा क्षेत्र में रकम दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ो की धोखाधड़ी किये जाने का मामला सामने आया था, जिसमें पीड़ित एक प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच में 2.5 करोड़ से अधिक की जालसाजी होने का खुलासा हुआ है, जिसमें पुलिस ने त्वरित निदान माइक्रो फाउंडेशन के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि मानस रंजन मिश्रा एवं प्रभा मिश्रा सरकण्डा थाना क्षेत्र में पिछले 4-5 वर्षों से त्वरित निदान माइक्रो फाउंडेशन नामक माइक्रो फाइनेंसिंग कम्पनी चला रहे थे। इनकी यह कम्पनी भारत सरकार के कॉर्पोरेट अफ़ेयर्स मंत्रालय में रजिस्टर्ड थी। इस कम्पनी के द्वारा ऐंजल इन्वेस्टर्स, वेंचर केपिटल तथा इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स से पैसे प्राप्त करने की पात्रता थी। परन्तु इन्होंने विगत वर्षों में सैकड़ों लोगों से पैसे नगद, चेक एवं अन्य माध्यमों से इस कम्पनी के अलावा एपी वेंचर्स नामक कम्पनी में अलग-अलग प्रकार के प्रलोभन देकर पैसे इन्वेस्ट कराये थे। इसी क्रम में प्रार्थी वीरेंद्र मसीह ने भी कुल 23 लाख 27 हजार रुपए 12 माह बाद दोगुने होकर मिलेंगे, इस झांसे में आकर जमा किए थे। इसी प्रकार अभी तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर विभिन्न लोगों से मिश्रा दम्पति ने लगभग 2.5 करोड़ रुपए से अधिक इन्वेस्ट कराये थे और इनके पैसे वापस नहीं किए हैं।

वीरेंद्र मसीह के आवेदन पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420, 409, 120B में अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी मानस रंजन मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस रिमांड प्राप्त की गई है। प्रभा मिश्रा की पतासाजी की जा रही है। आरोपी मानस रंजन मिश्रा के बयान के आधार पर त्वरित निदान माइक्रो फाउंडेशन के सिटी कॉम्प्लेक्स स्थित ऑफिस में विधिवत तलाशी ली गयी, जिसमें फर्जीवाड़े से विभिन्न दस्तावेज एवं कम्प्यूटर सिस्टम जब्त किए गए हैं। प्रथम दृष्टया दस्तावेजों के अवलोकन पर फर्जीवाड़े का आकार और बढ़ने की संभावना है। विगत दिनों सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी इसी प्रकार के फर्जीवाड़े पर बिलासपुर पुलिस द्वारा प्रहार किया गया था। जिसमें विनय कृष्ण रात्रे द्वारा लोगों से लगभग 35 से 40 करोड़ रुपए की ठगी की गई थी। जिस पर आरोपी विनय कृष्ण रात्रे के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। बिलासपुर पुलिस द्वारा ऐसे संगठित एवं सफेदपोश अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी रहेगा। बिलासपुर पुलिस आपसे अपील करती है कि ऐसे ठगी करने वालों के झांसे में न आएं।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...