रायगढ़

लापता नाबालिग को पुलिस ने किया बरामद…शादी का झांसा देकर भगा ले गया था युवक…अब दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में हुआ गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जूटमिल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से एक माह पहले लापता हुई बालिका को काफी प्रयास के बाद ढूंढ निकाली । आरोपी युवक नाबालिग को लेकर लगातार ठिकाना बदल रहा था जिसे पुलिस ने ग्राम टारपाली में रहने वाले संजय ओग्रे (20 साल) के पास से बरामद किया है। बालिका की मां 19 मार्च को थाना जूटमिल में आवेदन देकर अपनी लड़की के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कर बताई कि लड़की उसके नाना के घर रायगढ़ आयी हुई थी जो 13 मार्च को बिना बताये कहीं चली गई जिसे काफी पता तलाश किये पता नहीं चला । थाना जूटमिल में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 363 आईपीसी का अपराध कायम किया गया । गुम बालिका की पतासाजी दौरान बालिका और संदेही युवक संजय ओग्रे के संपर्क में होने की जानकारी मिली थी , जो लगातार रहने का ठिकाना बदल रहे थे जिस पर थाना प्रभारी द्वारा मुखबीर लगाकर रखा गया था । बालिका को ग्राम टारपाली में संदेही संजय ओग्रे के साथ देखे जाने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज एवं स्टाफ द्वारा दबिश दिया गया । जहां से बालिका और संदेही संजय ओग्रे को साथ लाया गया । बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जिसमें बालिका बताई के संजय ओग्रे से पूर्व से जान पहचान थी । 13 मार्च को संजय मोटरसाइकिल से इसे लेने आया था जो शादी करने का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया और शारीरिक संबंध स्थापित किया । बालिका के कथन, मेडिकल पश्चात प्रकरण में धारा 366, 376 आईपीसी और 4, 6 पॉक्सो एक्ट विस्तारित कर आरोपी संजय ओग्रे पिता हरिश्चंद्र ओग्रे उम्र 20 साल निवासी टारपाली वार्ड क्रमांक 11 थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है । बालिका एवं आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिदार एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...