हिर्री

अज्ञात चोरों ने राशन दुकान पर बोला धावा…15 बोरी चावल और 4 बोरी शक्कर की हुई चोरी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर –जिले में सिलसिलेवार हो रही चोरी के बीच शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों का आतंक जारी है जहां सूने घर के साथ-साथ अब चोर राशन दुकानों पर अपना हाथ साफ कर रहे हैं ताजा मामला हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरी से सामने आया है जहां अज्ञात चोरों ने बीती रात राशन दुकान पर धावा बोलकर करीब ₹30000 के राशन सामग्री पर अपना हाथ साफ किया है जिसकी लिखित शिकायत राशन दुकान के संचालक गणेश कर्माकर ने हिर्री थाने में दर्ज कराई है जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम खजुरी समुदायिक भवन में मार्च माह के राशन हेतु 195 बोरी चावल और 9 बोरी शक्कर 25 फरवरी को रखा गया था।

जहां से बीती रात अज्ञात चोरों ने सामुदायिक भवन का ताला तोड़कर अंदर में रखें 15 बोरी चावल और 4 बोरी शक्कर पर अपना हाथ साफ कर रफू चक्कर हो गए हैं घटना की शिकायत बुधवार को सफाई कर्मचारी ने दुकान संचालक को दी थी जिस पर मौके पर पहुंचे दुकान संचालक ने जब सामुदायिक भवन की जांच की तो पता चला कि वहां अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है इधर मामले में दुकान संचालक के शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...