बिलासपुर

एक्सीडेंट अपडेट:- बस दुर्घटना में घायल 1 बच्चे ने ईलाज के दौरान तोड़ा दम, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– रविवार सुबह तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालखदान ओवरब्रिज में हुए भीषण सड़क हादसे में आहत दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई है। बताया जा रहा हैं कि मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवापारा ,अमोरा निवासी दुखराम यादव हॉस्पिटल से अपने दुधमुंहे बच्चे रियांस यादव को रविवार को अपने गांव ले जा रहा था।

जिसके लिए उन्होंने बस क्रमांक CG 10 AR 9464 में बैठे थे। उक्त बस का लालखदान ओवरब्रिज में एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद घायल अवस्था में रियांस यादव को सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आपको बता दे कि तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालखदान ओवरब्रिज के पास रविवार सुबह 11.45 बजे बिलासपुर से शिवरीनारायण की ओर जा रही जयेश ट्रेवल्स की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई, जो किसी बाइक सवार को बचाने की फेर में रॉन्ग साइड में लगे खंबे से टकराकर पलट गई, हादसे के वक्त बस में लगभग 30- 40 यात्री सवार थे। जिनमे करीब 30 यात्रियों को चोट आई थी। जिन्हे तोरवा पुलिस और 108 की मदद से अलग अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

घटना को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुःख..

उक्त मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि बिलासपुर के पास बस पलटने से एक बच्चे के निधन और 30-35 यात्रियों के घायल होने की दुःखद खबर आ रही है। घायलों को सिम्स और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है कलेक्टर को घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं ईश्वर से दिवंगत बच्चे की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

error: Content is protected !!
Letest
मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,