बिलासपुर

मां महामाया का 4 किलो स्वर्ण आभूषणो से हुआ राजश्री श्रृंगार…दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बुधवार को माँ महामाया माता को रानीहार, कंठ हार, मोहर हार,ढार,चंद्रहार समेत 9 प्रकार के हार,करधन, नथ धारण कराया गया, जहाँ राजश्री श्रृंगार के बाद मां की महाआरती हुई। गौरतलब है कि चैत्र नवरात्र की नवमी पर बुधवार को रतनपुर माँ महामाया मंदिर में माँ महामाया का राजश्री श्रृंगार किया गया। प्रात:आरती और राजश्री नैवेद्य चढ़ाने के बाद ट्रस्ट द्वारा कन्या और ब्राम्हण भोज का आयोजन किया गया । कन्या, ब्राम्हण भोज के बाद दोपहर पूजन सामग्री के साथ पुजारी सभी ज्योति कलश कक्ष में प्रज्जवलित मनोकामना ज्योति कलश की पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चार के साथ ज्योति विसर्जित की जाएगी।नवरात्रि की नवमीं तिथि को सुबह 6 बजे राजश्री श्रृंगार के बाद मंदिर का पट खोला गया। ट्रस्ट के ट्रस्टी सतीश शर्मा ने बताया कि माता को रानीहार, कंठ हार, मोहर हार,ढार,चंद्रहार,समेत 9 प्रकार के हार,करधन,नथ धारण कराया गया। राजश्री श्रृंगार के बाद मां महामाया की महाआरती हुई । पूजा अर्चना के बाद मां को राजश्री नैवेद्य समर्पित किया गया । आज दोपहर मंदिर परिसर में कन्या भोज हुआ । वही ब्राम्हण भोज का आयोजन में मंदिर के पुरोहितों समेत ब्राम्हणों को भोज कराया गया । कन्या और ब्राम्हण भोज के बाद ज्योति कलश रक्षकों को भोज कराकर उन्हें वस्त्र और दक्षिणा प्रदान की गई।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श...