रतनपुर

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के खिलाफ बलवा का जुर्म दर्ज, पूर्व सरपंच ने की थी शिकायत….पुलिस की विवेचना जारी

डेस्क

बिलासपुर- कांग्रेस के बाहुबली नेता एवं पार्षद पति व् उसके साथियों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने पूर्व सरपंच व् उसके साथियों के साथ मारपीट व बलवा करने का अपराध दर्ज किया है। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिधौरी निवासी पूर्व सरपंच शिवनारायण कश्यप पिता राम विलास ने त्रिलोक श्रीवास के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है, रिपोर्ट में कहा गया है कि वे 27 जनवरी की रात 11 बजे गांव में घूम रहे थे तभी त्रिलोक श्रीवास और उसके साथियों को चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद गांव में आने पर आपत्ति की गयी। इस बात पर त्रिलोक श्रीवास, आनन्द श्रीवास, गणेश वर्मा, प्रहलाद साहू, आशीष पांडेय, सोमित श्रीवास जितेंद्र शर्मा ने प्रार्थी सहित उनके साथियों को दौड़ा दौड़ा कर मारपीट की।

इस हमले में शिवदीप तिवारी, राजेश कश्यप, अजीत कश्यप, योगेश केवट, मनीष सारथी व् अन्य को गभीर चोट आई है। रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ने त्रिलोक श्रीवास सहित उनके 8 साथियों के खिलाफ बलवा का जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ...