बिलासपुर

पचपेड़ी पुलिस ने कच्ची महुआ शराब पर कसा शिकंजा, 21 लीटर शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

पचपेड़ी – जिले में नशा मुक्ति अभियान चेतना एवं प्रहार अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना पचपेड़ी क्षेत्र के धूर्वाकारी गांव में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखने की सूचना पर कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धूर्वाकारी निवासी पन्नालाल महिलांगे उम्र 53 वर्ष अपने घर के बाड़ी में अवैध महुआ शराब छिपाकर बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना मिलते ही टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से 21 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसे आरोपी ने अवैध रूप से संग्रहित कर रखा था। आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 195/2025 दर्ज किया गया और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्रवण कुमार सहित प्रधान आरक्षक हरेंद्र खूटे, आरक्षक नरसिंह राज, राजकुमार पाटले, गजपाल जांगड़े एवं महिला आरक्षक यशोदा कश्यप की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला