रायगढ़

शराब दुकान के सुपरवाइजर पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार…. पुलिस तलवार सहित लिया कब्जे में

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – शासकीय शराब दुकान के सुपरवाइजर का सिर फोड़ने वाले तीन आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत आमंत्रण होटल के समीप विदेशी शराब दुकान का सुपरवाइजर चित्रकांत जायसवाल द्वारा 19 अप्रैल को दुकान बंद कर रहा था। तभी चक्रधरनगर निवासी सूरज गुप्ता, संजय सिंह राजपूत उर्फ ब्लेड और पिंकू अग्रवाल मौके पर पहुंचे और प्रार्थी के साथ मारपीट करते हुए सुपरवाइजर चित्रकांत जायसवाल का सिर फोड़ दिए। साथ ही तलवार लहराकर उसे धमकाने लगे । इधर प्रार्थी की हालत गंभीर होता देख आरोपी वहा से फरार हो गए। वही प्रार्थी ने मामले की शिकायत चक्रधरनगर थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर तलवार को जब्त कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक सुमन चौहान, महेंद्र कर्ष, आरक्षक चुडामणी गुप्ता, नंद कुमार पैंकरा, कोमल तिवारी की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ...