जांजगीर चाँपा

खार में जमी जुआरियों की महफ़िल में पुलिस का छापा…मौके से 7 जुआरी, 45 हजार नगद, ताशपत्ती जब्त,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – खार में जमी जुए की महफिल में पामगढ़ पुलिस ने छापेमारी कर 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 45 हजार सहित 6 मोबाइल और 6 मोटर सायकल को बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च को पामगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि बोरसी मे कुछ लोग रुपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जिसपर सायबर टीम और पामगढ़ पुलिस की सयुक्त टीम ने मौके में छापेमारी की। जहा पुलिस ने सेमरिया निवासी मंगल साहू, बोरसी निवासी नीतीश टंडन ,नरियरा निवासी परमेश्वर पाटले, मुलमुला निवासी ओम प्रकाश साहू,पचपेड़ी निवासी अखिल भार्गव, सेहराडीह निवासी परदेशी राम चेलक सहित सेमरिया निवासी रति राम साहू को रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ा गया है।

जिनके कब्जे से पुलिस ने 45020 रुपए नगद सहित 6 मोबाइल ताश की पत्ती सहित 6 बाइक बरामद किया गया है। जिन्हे जब्त कर पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया। उपरोक्त जुआ रेड के कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, ASI विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, आरक्षक प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, आनंद सिंह सायबर सेल एवं थाना पामगढ़ से उप निरी मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, ASI रामदुलार साहू, दीपक कश्यप, रोहित साहू, यशवंत पाटले, टिकेश्वर राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...