बिलासपुर

खेतों में उतरे कलेक्टर और देखा गिरदावरी का कार्य, निर्धारित समय पर ऑनलाइन एंट्री करने दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने तखतपुर विकासखण्ड में राजस्व विभाग के अमले द्वारा किये जा रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। वे खेतों में उतरे और स्थल पर गिरदावरी के कार्य को बारीकी से देखा और निर्देशित किया कि शत् प्रतिशत शुद्धता के साथ गिरदावरी का कार्य किया जाये। राज्य शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता में शामिल गिरदावरी का कार्य जिले में संचालित हो रहा है। इस क्रम में आज कलेक्टर ने ग्राम-सकरी पटवारी हल्का नंबर 45 अंतर्गत चल रहे गिरदावरी कार्य को स्वयं खेत में उतरकर देखा कि गिरदावरी कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है या नहीं।

कलेक्टर ने गिरदावरी के कार्य को बारीकी से करने के निर्देश देते हुए निर्धारित समय पर इसकी ऑनलाइन एंट्री करने कहा ताकि बाद में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर , डिप्टी कलेक्टर , कोटा के अनुविभागीय अधिकारी सहित क्षेत्र का राजस्व अमला मौजूद था।

error: Content is protected !!
Letest
सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ...