बिलासपुर

बिलासपुर: सड़क हादसा :- तेज रफ्तार बाइक चालक ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर…. बाइक चालक लैब टेक्नीशियन की हुई मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सोमवार को शहर में एक और सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें सिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पदस्थ लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई है। ग़ौरतलब है कि सोमवार की सुबह तिफरा ओवर ब्रिज के नीचे एक ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे तिफरा निवासी बाइक चालक की मौत हो गई थी, वही शाम 5 बजे के करीब मंगला चौक के पास एक और सड़क हादसे में दूसरी जान चली गई है, मिली जानकारी के अनुसार सिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पदस्थ लैब टेक्नीशियन मनीष शर्मा मंगला दीनदयाल कालोनी में रहते है, जो सोमवार सुबह ड्यूटी में सिम्स आये थे और शाम 5 बजे वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान कुदुदंड के पास किसी अज्ञात बाइक चालक ने तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी,

जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जिसे आस पास के लोगो ने इलाज के लिए सिम्स पहुँचाया, लेकिन जहाँ परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन और साथी मौके पर पहुँच गए, वही सिविल लाइन पुलिस ने भी मौके पर पहुँच शव को मरच्यूरी भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ...