रतनपुर

व्यक्तित्व विकास को लेकर एडवेंचर कैंप का हुआ आयोजन, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के रोवर्स हुए अपडेट

जुगनू तंबोली

रतनपुर – भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला बिलासपुर के स्थानीय संघ शहीद वीर नारायण सिंह रोवर क्रू लिमतरी द्वारा मां लखनी देवी मंदिर प्रांगण में पांच दिवसीय एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डॉ प्रदीप कुमार निर्णेजक के कुशल मार्गदर्शन में किया गया इस आयोजन में 20 रोवर एवं 5 रोवर लीडर जिसमें महेंद्र बाबू टण्डन, सूर्यकांत खूंटे, सोनू साहू, लक्ष्मण रजक, शत्रुहन सूर्यवंशी, ने भाग लिया ।  पांच दिवसीय शिविर में प्रत्येक रोवरों को अलग-अलग टास्क दिया गया  जिसे रोवरों ने पूर्ण किया। प्रथम दिवस शिविर स्थल की सफाई , टेंट लगाना एवं मां लखनी देवी का दर्शन किये ।

द्वितीय दिवस में सिद्धिविनायक मंदिर, मां तुलजा भवानी मंदिर, मां महामाया देवी मंदिर, राधा माधव मंदिर में दर्शन व साफ सफाई और गज किला का भ्रमण साफ सफाई किये। तीसरे दिन रोवरों ने राम टेकरी मंदिर में भगवान श्री रामचंद्र जी का दर्शन, गिरजाबन में हनुमान जी का दर्शन एवं बूढ़ा महादेव भगवान शंकर जी का दर्शन कर आसपास की सफाई की गई चतुर्थ दिवस में रोवरों  के द्वारा काका पहाड़ में हाइकिंग एवं ट्रेकिंग कर सिद्ध मुनि बाबा का दर्शन किए पंचम दिवस खुटाघाट में स्विमिंग सीखे।

प्रत्येक दिवस दोपहर से स्काउट के नियम प्रतिज्ञा साइन मोटो प्रार्थना गीत झंडा गीत फ्लैग होस्टिंग नाटिंग लेसिंग व गजेट बनाने की तरीकों को बताया गया।  शिविर का आयोजन व्यक्तित्व विकास के लिए किया गया । शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में प्रेम प्रकाश शर्मा आरटीओ ऑफिस बिलासपुर रहे ।

जिन्होंने रोवरों को सेवा सद्भाव व सहयोग करने की बातें कही। अतिथि के रुप में देवब्रत मिश्रा,  संतोष त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार निणे॔जक सरपंच परसदा भ, स्वाति निणे॔जक, श्वेता निर्णॆजक, अनिल श्रीवास  उपसरपंच कर्रा, उस्मान कुरैशी, जुगनू तम्बोली, सूर्यकांत रजक, पुष्पा शर्मा, लक्ष्मी बृजवासी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी के विवाद ने ली युवक की जान, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, शराब के नशे में विवाद...पति ने बांस के डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार स्नैपचैट की दोस्ती बनी लूट का जाल.. युवती ने मिलने बुलाया और चाकू की नोक पर युवक से 60 हजार और सोने ... जबरन गर्भपात का मामला: पति और डॉ उज्जवला कराड़े पर एफआईआर दर्ज...सास, ससुर और ननद को सहआरोपी बनाने की... तीन महीने से बंद मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य गेट... 500 मीटर पैदल चलने को मजबूर मरीज... 700 रुपये मांगने पर पति को लोहे की पाइप से पीटा, पैर टूटा… अब बच्चों के साथ अस्पताल में रात गुजार रह... 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी...जानिए कब से कब तक चलेगी परीक्षा, किसान की गलती नहीं, तो सजा किसान को क्यों?...रकबा और गिरदावरी की गड़बड़ी पर कांग्रेस ने कलेक्टर से म... छत पर आग जलाने को लेकर विवाद बना खूनी संघर्ष, चाकू से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की मौत, 3 घायल कागजों में गरीब, कमाई लाखों में! बिलासपुर जिले में 52 हजार राशन कार्ड सदस्य संदिग्ध, सरकारी कर्मचारी...