पचपेड़ी

पेड़ पर युवक की फांसी से झूलती मिली लाश…पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह गांव के पास बड़ी नहर के किनारे बबुल के पेड़ पर एक अज्ञात युवक की फांसी पर झूलती हुई लाश लोगो ने देखी जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भुरकुंडा में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने बड़ी नहर के किनारे बबुल की पेड़ पर साड़ी के सहारे एक अज्ञात युवक की फांसी पर लटकी हुई लाश देखी जिसके बाद इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक अज्ञात युवक की जेब की तलाशी ली गई।

जिसमें से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान जांजगीर चांपा जिले के ग्राम चुरतेला (पामगढ़) निवासी राजेश भास्कर पिता मोतीलाल भास्कर उम्र लगभग 35 वर्ष होने का पता चला है। साथ ही ये भी पता चला की मृतक युवक रायपुर के सिलतरा में रहकर रोजी मजदूरी का काम करता था, वही मृतक युवक के पास से घटनास्थल में ही एक बड़ा बैग मिला है जिसमे उसके कपड़े समेत अन्य समान रखे हुए है। युवक किन परिस्थितियों में यहां पहुंचा और उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया यह पुलिसिया जांच में पता चल पाएगा फिलहाल पचपेड़ी पुलिस मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी