तखतपुर

सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला…उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद,

रमेश राजपूत

तखतपुर – उधारी की रकम वापस मांगना एक सरपंच प्रतिनिधि को भारी पड़ गया। तखतपुर थाना क्षेत्र में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौच, धमकी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मोढ़े चौक निवासी सोनाईदास उर्फ बबलू, जो ग्राम पुरैना में सरपंच प्रतिनिधि हैं, उसने थाना तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 12 जनवरी 2026 को दौलतराम कश्यप ने उनसे 15 दिनों के लिए 1 लाख 10 हजार रुपये उधार लिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई। लगातार मांग करने पर आरोपी ने 3 अप्रैल 2026 को पंजाब नेशनल बैंक का 1 लाख 10 हजार रुपये का चेक दिया था। प्रार्थी के अनुसार 7 मई की सुबह और शाम उसने फोन कर रकम वापस करने की बात कही, जिस पर दौलतराम ने बिलासपुर से लौटकर पैसे देने की बात कही। रात करीब 9 बजे उसे मोढ़े चौक के पास बुलाया गया। वहां पहुंचने पर दौलतराम कश्यप, संजयदत्त कौशिक और उसका ड्राइवर मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धक्का-मुक्की करते हुए हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की। घटना में प्रार्थी के हाथ और सीने में चोट आई है। मौके पर मौजूद अन्य लोगो ने बीच-बचाव किया। तखतपुर पुलिस ने मामले में संजयदत्त कौशिक, दौलतराम कश्यप और एक ड्राइवर के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी