बिलासपुर

रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर 6 लाख 20 हजार की ठगी….फरार 1 आरोपी अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रेल्वे में टी.सी के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 6 लाख 20 हजार रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार घुरू अमेरी निवासी हरिशंकर टंडन ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत करते हुए 29 अक्टूबर 2023 को सरकंडा पुलिस को बताया था कि प्रार्थी के परिचित का अखिलेश चौहान ने अपने दोस्त आशीष दास के बारे में बताया कि वह रेल्वे में टी.सी. के पद पर कार्यरत् है जो कोलकाता में ज्वाईनिंग होने के बाद दुर्ग में पोस्टिंग है, कोलकाता ऑफिस में उसका जान पहचान है, उसने प्रार्थी का नौकरी लगवा देने की बात कहते हुए आशीष दास से मिलवाया तब आशीष दास ने बताया कि नौकरी लगाने के लिए 7 लाख 50 हजार रूपये लगेंगे। जिसपर प्रार्थी उसके झांसे में आ गया। जिसके बाद आशीष दास और अखिलेश चौहान मेरे किराये के घर त्रिवेणी नगर सरकण्डा 11.12.2020 को आकर फार्म आदि भरने के लिए प्रार्थी का शैक्षणिक दस्तावेज लिए और फार्म में अंगूठा लगवाकर फार्म स्वयं भर लेने की बात कहते हुये चले गए और 13.12.2020 को मेडिकल होने से पहले 1 लाख 50 हजार देने की बात कहते हुए प्रार्थी से रकम ले ली। इसी तरह आरोपी अलग अलग किश्तों में कुल 6 लाख 20 हजार रूपये प्रार्थी से ऐठ लिए। जब तय समय तक नौकरी नहीं लगाई तो प्रार्थी ने अपने द्वारा दिए पैसे की मांग की। जिसपर अखिलेश चौहान और अशीष दास प्रार्थी को धमकी देने लगे। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी। इधर मामले में काफी समय के जांच के बाद कोसमंदा निवासी अखिलेश कुमार चौहान के ठिकाने का पता चला। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में सरकण्डा रोशन आहुजा (प्रशिक्ष उप पुलिस अधीक्षक) एवं निरी तोपसिंह नवरंग कि अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...