रायगढ़

बहन को मायके ले जाने से रोकने पर साले ने जीजा की कर दी पिटाई…गंभीर रूप से घायल जीजा की हुई मौत

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – मायके जाने की जीद के बीच हुए विवाद के बाद अपनी बहन के साथ मिलकर अपने ही जीजा को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी साले और उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दिनेश सिदार और लक्ष्मी सिदार की शादी के बाद से आए दिन विवाद होता रहा था। 21 नवंबर को भी पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा होने से मायके जाने के लिए अपने भाई रविदास को बुलाई। दूसरे दिन 22 नवंबर के दोपहर को तुनीमुड़ा निवासी भाई रविदास मोटरसाइकिल में अपने दोस्त कृष्णा कुमार मांझी के साथ गांव सिहारधार आया था। जिसके साथ मायके जाने लगी तो दिनेश मना करने लगा और बच्चे को छोड़कर जाओ कहकर बच्चे को छीनने लगा। दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा विवाद में रविदास भी उसकी बहन का साथ देने लगा और रविदास की पीटाई कर दी। जिससे दिनेश बेहोश हो गया। जिसके बाद दिनेश को उसके परिवार वाले लैलूंगा अस्पताल लेकर गए जहां से उसे रायगढ़ रेफर किया गया। रायगढ़ अस्पताल से दिनेश को और बेहतर इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल रायपुर ले जाने की सलाह दिए परिवारजन आहत को लैलूंगा लेकर आ रहे थे । इसी बीच रास्ते में दिनेश बेहोश हो गया जिसे सीएचसी लैलूंगा लेकर गए जहां उसे डॉक्टर ने मृत बताया। इधर शिकायत के बाद लैलूंगा पुलिस ने आरोपिया लक्ष्मी सिदार को पहले ही गिरफ़्तार कर लिया था। जिसके बाद से फरार रविदास निवासी कृष्णा कुमार मांझी की तलाश पुलिस कर रही थी। इसी। बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राजाआमा, जशपुर में है। जिसपर पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर फरार आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक भेनानासियुस खेस, आरक्षक हेलारियुस तिर्की, राजू तिग्गा की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द... एक महीने में कैसे बिकेगा किसानों का पूरा धान?...कम खरीदी लिमिट और MSP के लाभ पर विजय केशरवानी ने सरक... मस्तूरी: आधी रात घर के दरवाजे पर टंगिया से हमला, सुबह महिला के माथे और गाल पर किया वार; आरोपी के खिल...