बिलासपुर

ब्यूटी पार्लर में काम कराने के बहाने देह व्यापार कराने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार…प्रकरण में एक महिला एवं एक युवती को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पिछले महीने 26 जुलाई को थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज हुई थी कि दुर्गेश्वरी वैष्णव एवं उसकी लड़की श्रुती वैष्णव द्वारा सोशल मिडिया से पिड़िता से जान पहचान होने पर अपने आप को ब्यूटी पार्लर की संचालिका बताकर व्यूटी पार्लर में काम कराने के बहाने बिलासपुर बुला कर अपने घर में रख कर जबरन देह व्यापार कराने लगे थे तथा घर का काम कराते थे एवं मना करने पर मारपीट कर प्रताड़ित करते थे तथा पैसा नही देते थे , आरोपियों के विरूद्व थाना सरकंडा में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना के दौरा आरोपी दुगेश्वरी सुमन वैष्णव पति राजेश वैष्णव उम्र 35 वर्ष निवासी चिकनी पाली थाना उरगा एवं श्रुति सुमन वैष्णव पिता राजेश सुमन वैष्णव उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है प्रकरण में पिड़िता ने अपने कथन में बताया है कि आरोपी दुर्गेश्वरी वैष्णव एवं उसका पति राजेश वैष्णव जुलाई 2021 में देह व्यापार करने के लिये सूरत लेकर गये थे इस आधार पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी राजेश वैष्णव की लगातार तलाश की जा रही थी जो घटना के बाद से फरार था, जिसे रेल्वे स्टेशन बिलासपुर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी के नेतृत्व में उप निरी . बी.आर सिन्हा , उप निरी मनोज नायक सायबर सेल , सहा.उप निरी . हेमंत आदित्य की महत्वपूर्ण रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...