बिलासपुर

पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग… अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवती को बनाया शिकार,

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर में साइबर ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती पर अपनी पहचान छिपाकर खुद को युवक बताने, युवती से दोस्ती करने और उसका अश्लील वीडियो हासिल कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। रकम नहीं मिलने पर कथित वीडियो परिजनों को भेजने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।तारबाहर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी रिश्ते की बहन से आरोपी युवती ने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को युवक बताकर बातचीत शुरू की थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता का अश्लील वीडियो अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की मांग की। शिकायत के अनुसार, जब ब्लैकमेलिंग के बावजूद रकम नहीं दी गई तो आरोपी ने 7 फरवरी 2025 को कथित अश्लील वीडियो पीड़िता के परिजन के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया। वीडियो देखकर परिजन ने उसे तत्काल डिलीट कर दिया, लेकिन उससे संबंधित स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखकर पुलिस को सौंप दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए तारबाहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ लज्जा संरक्षण अधिनियम की धारा 67ए तथा बीएनएस की धारा 308(3) और 79 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है और आरोपी की भूमिका के साथ-साथ ब्लैकमेलिंग के पूरे नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल