दुर्घटनाबिलासपुर

पीछे से आ रही थी बस कि तभी ठीक सामने पलट गई ईरिक्शा, अगर ब्रेक नहीं लगाया होता तो फिर जाती पांच जान

आलोक

सवारी के साथ पलट गयी ई रिक्शा, पीछे से आ रही बस की चपेट में आने से बाल-बाल बचे सवारी

शुक्रवार शाम को बिलासपुर में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया । भीड़भाड़ वाले इलाके में एक पिंक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गयी। बिलासपुर में महिला स्वरोजगार को नई दिशा देते हुए बिजली से चलने वाली पिंक रिक्शा महिला चालकों को प्रदान की गई है। ऐसी ही एक चालक शुक्रवार शाम को सरकंडा साइंस कॉलेज के पास से अपना ई रिक्शा लेकर गुजर रही थी । रिक्शा में 5 सवारी बैठे थे। इसी दौरान ई रिक्शा के पीछे यात्रियों से भरी एक बस भी आ रही थी। सड़क पर चलते हुए मोड़ने के दौरान अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई और सवारी सड़क पर गिर गए। अगर ठीक वक्त पर बस के चालक ने ब्रेक नहीं दबाई होती तो बस गिरे हुए सवारियों को रौंदते हुए गुजर जाती और इसमें 5 लोगों की जान जा सकती थी, लेकिन बस चालक ने तत्परता दिखाते हुए ब्रेक लगाया और एक बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे के बाद यहां लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने मदद कर ई रिक्शा को सीधा किया और घायल सवारियो को बाहर निकाला। इस हादसे में ई-रिक्शा सवारियों को मामूली चोट आई है। वहीं पुलिस में भी इसकी कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,