पचपेड़ी

नहर किनारे मिली अज्ञात पुरुष की लाश…फॉरेंसिक टीम के साथ एएसपी पहुंची मौके पर,पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक अज्ञात पुरुष की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।वही सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान हेतु पतासाजी में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भरारी के जंगल के अंदर नहर किनारे एक अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 50 वर्ष की लाश पड़ी हुई थी जो 2 दिन पुरानी लग रही है। जिसके सड़ने से आसपास में बदबू फैल रही थी, तभी नहर किनारे से गुजर रहे ग्रामीणों ने बदबू आने पर मौके पर जाकर देखा तो नहर किनारे लाश पड़ी हुई थी।

जिसके बाद इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी गई, मौके पर बिलासपुर एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, फॉरेंसिक टीम सहित पहुँची, जहाँ अज्ञात पुरुष के शव की शिनाख्ती के लिए आसपास के लोगो से पूछताछ की गई, लेकिन लाश की पहचान नहीं हुई है। मामले में पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुम इंसान की जांच कर शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही की जा रही है, वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी की मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...