कोरबा

किशोरी के सौतेले पिता और एक युवक ने किया दुष्कर्म, नाबालिग हुई गर्भवती…. मामले में अपराध दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले में सामने आई एक घटना ने पिता पुत्री के रिश्ते को कलंकित कर दिया है जिसमें एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी की अस्मत को तार-तार कर दिया और हवस की भूख को मिटाने कई महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मिली जानकारी के अनुसार दर्री की फर्टिलाइजर बस्ती में सौतेला पिता ने 16 वर्षीय बेटी को धमकाकर कई माह से उससे दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी को पेट दर्द होने लगा तो उसकी मां को 4 माह के गर्भ ठहरने का पता चला। मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार दर्री फर्टिलाइजर बस्ती निवासी महिला ने पहले पति की मौत के बाद दूसरा पति बनाया। कुछ साल के बाद उसने महिला को छोड़ दिया। फिर महिला ने 8 साल पहले सालिकराम यादव को तीसरा पति बनाया। तब पहले पति से 8 साल की बेटी थी। सालिकराम ने उसे बेटी की तरह स्वीकार किया। सालिकराम से दो बच्चे हुए। सालिकराम की सौतेली बेटी के 16 साल की होने पर नीयत खराब हो गई। 5-6 माह से वह पत्नी की गैर मौजूदगी में बेटी को धमकाकर उससे दुष्कर्म करने लगा। डर से किशोरी चुप रही लेकिन 2 दिन पहले किशोरी ने अपनी मां को पेट में दर्द होने की जानकारी दी। पेट फूलने और दर्द बताने पर मां को उसके गर्भवती होने का संदेह हुआ। उसने बेटी से जब कारण पूछा तो उसने सौतेले पिता की करतूत बताई। माहवारी रुकने की तिथि बताने पर 4 माह के गर्भ होने का पता चला। शनिवार को मां अपनी बेटी को लेकर दर्री थाना पहुंची जहां उसने अपने पति और आरोपी पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सालिकराम को गिरफ्तार कर लिया। पीडि़ता का नाना गांव अजगरबहार बालको में है। पीडि़ता ने बताया कुछ माह पहले वह अजगरबहार गई थी तो वहां के एक किशोर ने उससे दुष्कर्म किया था। दर्री पुलिस ने शून्य पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण की डायरी बालको थाना भेज दी है। किशोरी के पेट में ठहरे गर्भ किस ओर से है यह उसकी डिलवरी के बाद होने वाले शिशु के डीएनए टेस्ट से पता चलेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला