बिलासपुर

मेडिकल एजेंसी संचालक को उसके ही कम्प्यूटर ऑपरेटर ने लगाया 8 लाख का चूना….बिल में हेरफेर कर की गड़बड़ी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिस थाली में खाना उसी में छेद करना के तर्ज पर ही बिलासपुर में एक धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। जहाँ मेडिकल एजेंसी के संचालक को उसके कम्प्यूटर ऑपरेटर ने बिल में हेराफेरी कर 8 लाख रुपए कि धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। जिसकी लिखित शिकायत तेलीपारा में रहने वाले आशीष मित्तल ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कांप्लेक्स में स्थित आशीष मित्तल की प्रदीप हेल्थ केयर मेडिकल एजेंसी में कोडापुरी निवासी योगेश कुमार कंप्यूटर आपरेटर का काम करता था। उसका काम मेडिकल स्टोर संचालकों से आर्डर लेकर बिल तैयार करना था। लेकिन कुछ दिनों में एजेंसी में स्टॉक और इनकम में अनियमितता आशीष मित्तल ने महसूस की। जिसके बाद उन्होंने प्रारंभिक स्तर पर कंप्यूटर के लाग बुक की जांच की। जिसे देख उनके होश उड़ गए। क्योंकि दवाई की सप्लाई अधिक मात्रा में हुई और उसके बिल की रकम आधे से भी कम का बन रहा था। प्रार्थी को फिलहाल आपरेटर द्वारा तखतपुर, मानिकपुर, नवागढ़, बघर्रा के मेडिकल स्टोर संचालकों को ज्यादा दवाओं की सप्लाई कर, उनके बिल में दवाओं की संख्या घटाकर कम राशि का बिल जारी करने का पता चला है। जिसके कारण प्रार्थी को करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिसकी शिकायत उन्होंने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। वही उनका अनुमान है कि यह राशि एजेंसी के ऑडिट के बाद और बढ़ सकती है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मल्हार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का हुआ सम्मान...भाजयुमो ने किया खास क... बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न...