रायगढ़

पिकअप चालक से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार….970 लीटर डीजल और मोबाईल की हुई थी लूट

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – पिकअप में डीजल ले जाते ड्राइवर और हेल्पर के साथ लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को कोतरारोड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 41 हजार 200 रुपए नगद, एक स्कुटी, एक मोबाइल जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष दिसंबर में यूपी निवासी चंद्रशेखर ने कोतरारोड़ थाने में लूटपाट की शिकायत दर्ज करवाई थी। जहा उसने बताया कि 22 दिसंबर की रात्रि करीब 10.00 बजे घडी चौक आदिवासी पेट्रोल पंप रायगढ़ से 04 प्लास्टिक के ड्रमों में 970 लीटर डीजल (कीमती ₹93,518) भरवाया था जिसे केम्पर वाहन में लेकर अपने हेल्फर तापस मुडा के साथ ढोंगाढकेल जा रहे थे। कि वृन्दावंन चौक के पास 4 लडके दो स्कूटी में आये और डरा धमकाकर कर उन्हे नेशनल हाईवे पर कलकता ढाबा के आगे ले जाकर ड्रम सहित डीजल को उतारवा लिये और दोनों के मोबाइल को छिनकर भाग गए। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने थाने में दर्ज कराई थी। इधर मामले में कई महीनों बाद संदेह के आधार पर
बैकुंठपुर निवासी वैभव सिंह ठाकुर को पुलिस ने पकड़ा। जिसने बताया कि वह अपने साथी मोहित शर्मा, विनय उर्फ विवेक, विनायक सिंह के साथ मिलकर वृंदावन चौक के आगे लाल परी ढाबा के पास कैंपर वाहन पर डीजल ले कर जा रहे वाहन को अपने कंट्रोल में लेकर डीजल बिक्री के लिए हाईवे पर ले गए। वाहन पर रखे डीजल ड्रम को उतरवाए और वाहन के ड्राइवर और हेल्पर का मोबाइल लूटकर उन्हें भगा दिया और लूटपाट किए 970 लीटर डीजल को खीरसागर के घर ले जाकर ब्रिकी किया था। पुलिस ने आरोपी वैभव सिंह ठाकुर के पास से 12700 नगद और एक वीवो का मोबाइल,आरोपी विनायक सिंह से घटना में प्रयुक्त स्कूटी MP 04 SL 5552 और नगद रुपए 14500, आरोपी विनय उर्फ विवेक से 14,000 रुपए साथ ही आरोपी खीरसागर के मोबाइल पर फोन-पे की 4 ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट जिसमें आरोपियों को रुपए भेजने को जब्त किया है। वही लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मोहित शर्मा अब भी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक राकेश मिश्रा, एएसआई कुसुम कैवर्त, हेमसागर पटेल, हेड कांस्टेबल करुणेश कुमार राय, प्रेम सिदार, कांस्टेबल संदीप कौशिक, राजेश खांडे, संजय केरकेट्टा और चंद्रेश पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल..अमन फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी पर केस दर्ज, सुरक... बिलासपुर में SATVA की धमाकेदार एंट्री, विदेशी चॉकलेट से लेकर प्रीमियम खजूर तक की शानदार रेंज रतनपुर: बैंड दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक..नगरपालिका की दमकल खराब, बिलासपुर से बुलानी ... घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में... बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप...