जांजगीर चाँपा

दो मोबाइल दुकानों में सेंधमारी, छत तोड़कर हजारों का माल पार, अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

डेस्क

पामगढ़- शहरी क्षेत्रों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। जिससे ग्रामीणों में चोरो का दहशत घर करने लगा है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस की जांच अब तक फाइलों में ही सिमट कर रह गई है। पामगढ़ थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही एक चोरी घटना प्रकाश में आया है। जिसमे अज्ञात चोरों ने मोबाईल दुकान को अपना निशाना बनाया है।मामले में प्रार्थि जितेन्द्र कुमार वर्मा से मिली जानकरी के अनुसार पामगढ़ रेस्ट हाउस के बगल में संचालित दो मोबाईल दुकानों में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर दुकान में रखे मोबाईल, मेमोरी कार्ड सहित करीब 32 हजार के माल पर हाथ साफ किया है। घटना की जानकारी सुबह दुकान संचालक जितेंद्र कुमार वर्मा और ओमप्रकाश सिहानी को दुकान खोलने के समय हुई। जिसके बाद दोनों ही प्रार्थियो ने मामले की लिखित शिकायत पामगढ़ थाने में कई है। जिसको लेकर पुलिसिया तफ्तीश शुरू हो गई है।

दो दुकानों में एक साथ हुई सेंधमारी..

पामगढ़ स्थित रेस्ट हाउस के बगल में अजय मोबाईल और ओम मोबाईल एवं जीन्स दुकान में 25 दिसंबर की दरिमियनी रात दुकान के छत में लगे टिन में सेंधमारी कर दुकान में रखे सभी कीमती सामान को लेकर रफू चक्कर हो गए.

पुलिस की रात्रिगश की खुली पोल

इनदिनों शहरीय क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी ठंड के कारण लोग अपने अपने घरों में जल्दी दुबक जाते है। जिसका फायदा चोर गिरोह उठा रहे है। चोर क्षेत्रों में बखूबी चोरी की घटना को अंजाम देते है। और स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगती है। जबकि स्थानीय पुलिस हमेशा ही रात्रिगश को लेकर दमभर्ती है। लेकिन सिलसिलेवार हो रही इन चोरी की घटनाओ ने पुलिस की रात्रिगश की पोल खोल दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...