बिलासपुर

जीजा और साला हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार, 20000 का लालच देकर अज्ञात ठग ने खाते से उड़ाए 1 लाख 2290 रुपए….पुलिस ने किया अपराध दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर- 20 हजार रुपए भेजने का लालच देकर अज्ञात युवक ने जीजा और साले के खाते से 6 किस्तों में कुल 1 लाख दो हजार 990 रुपए पार कर दिए है। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार नूतन चौक निवासी केदारनाथ कश्यप लैब टेक्नीशियन है, 3 अगस्त को रात 11:00 से 12:00 के बीच अज्ञात नंबर से उसके मोबाइल पर फोन आया जिसने 20,000 भेजने के लिए अकाउंट नंबर और एटीएम की जानकारी मांगी। पीड़ित ने झांसे में आकर अज्ञात युवक को जानकारी दे दी, कुछ समय बाद पुनः पीड़ित को फोन आया और अज्ञात युवक द्वारा पैसे ट्रांसफर ना होने की बात कहकर दूसरे खाते की जानकारी मांगी गई,

इस पर पीड़ित ने अपने साले महावीर कौशिक का नंबर दे दिया, अज्ञात युवक ने साले को फोन कर उससे भी खाते और एटीएम संबंधित जानकारी हासिल कर ली, इसके बाद जीजा और साले के बैंक अकाउंट से अज्ञात युवक ने लगातार छह किस्तों में 102990रू पार कर दिए, जिसके बाद प्रार्थी द्वारा दोबारा फोन करने पर अज्ञात युवक का नंबर बंद आया, तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है|

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...