रायगढ़

शादी का झांसा देकर पहले लूटी अस्मत….अब जेल से छूटते ही युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया में कर दिया वायरल

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – जेल से जमानत में छूटते ही युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी को भूपदेवपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली युवती ने मालखरौदा निवासी विजेंद्र कर्ष के खिलाफ शादी का झांसा देकर विगत तीन वर्षो से दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जहा से कुछ दिन पूर्व ही आरोपी जमानत में जेल से छूटा उसके बाद उसने युवती की अश्लील फोटो व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। जिसकी लिखित शिकायत पुनः युवती ने भूपदेवपुर थाने में दर्ज कराई। जहा युवती ने बताया कि विजेंद्र शादी का प्रस्ताव रखकर करीब 3 साल तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया। उसके बाद जुलाई 2023 में दूसरी लड़की से शादी करूंगा कह कर शादी करने से इंकार कर दिया। वही बीते तीन सालो में आरोपी युवक ने संबंध बनाने के दौरान उसकी अश्लील फोटो ले ली थी। जिसको वह जेल से छूटते ही वायरल कर दिया। इधर इस मामले में पुलिस ने आरोपी को शिकायत के चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक देवदास महंत, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक विजय पटेल और बोधराम सिदार की सराहनीय भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...