बिलासपुर

पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगा 2 युवकों पर जानलेवा हमला…..हमले से दोनों युवक गंभीर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में चाकूबाजी, गैंगवार की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है, एक बार फिर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा में 2 आरोपियों ने फोन कर युवको को बुलाया और पुलिस की मुखबिरी करते हो कहकर उनपर बेल्ट और लकड़ी के गत्ते से ताबड़तोड़ हमला कर दिया इस घटना में प्रार्थी विकास कश्यप और मोनू यादव बुरी तरह से घायल हो गए है, जिन्होंने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। ग़ौरतलब है कि घटना 14 मई की दोपहर 3 बजे के करीब की है जब सोनू यादव और विकास कश्यप गैरेज के काम से निकले थे तभी मोहल्ले के ही मुकेश कश्यप ने फोन कर उन्हें दक्ष ऑटो गैरेज के पास काम है करके बुलाया जब दोनों युवक मौके पर पहुँचे तो मुकेश कश्यप और राकेश कश्यप वहां लकड़ी का गत्ता और बेल्ट से हत्या की नीयत से हमला कर दिए जो उन पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगा रहे थे। इस ताबड़तोड़ हमले से सोनू यादव लहूलुहान होकर वही बेहोश हो गया वही विकास ने भागकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें थाने पहुँचाया, जहाँ से उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकेश कश्यप और राकेश कश्यप के खिलाफ धारा 307, 34 आईपीसी के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,