मस्तूरी

10 बिजली खम्बों से 500 मीटर तार चोरी…. मस्तूरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज,

उदय सिंह

मस्तुरी – थाना क्षेत्र के ग्राम एरमसाही में विद्युत पोल से बिजली के तार चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, जयरामनगर में पदस्थ तकनीशियन सुमंत कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 18 फरवरी 2025 की रात करीब 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच की है, जब अज्ञात चोरों ने विद्युत कंपनी के 10 पोल से करीब 500 मीटर लंबा तार चोरी कर लिया। इस चोरी से कंपनी को लगभग 1.30 लाख रुपये की आर्थिक हानि हुई है। घटना की सूचना मिलने पर कनिष्ठ अभियंता, जयरामनगर वितरण केंद्र ने थाना मस्तुरी में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और अज्ञात चोरों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट...