सीपत

सीपत में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा जेल

उदय सिंह

सीपत – थाना पुलिस ने नाबालिक पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी सूरज कुमार सूर्यवंशी (23 वर्ष) निवासी ग्राम मटियारी, सूर्यवंशी मोहल्ला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, 07 अक्टूबर 2025 को नाबालिक पीड़िता ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी सूरज सूर्यवंशी ने उसे नाबालिक जानते हुए जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की।कैस की शुरुआत के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। लगातार तलाश के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गृहग्राम मटियारी में छिपा हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। जमानत पर छूटने के बाद वह फरार हो गया था, जिसके लिए न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था।आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के पश्चात न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार