सारंगढ

VIDEO: सारंगढ़:- 5 लोगों की नृशंस हत्याकांड से मचा हड़कंप, पड़ोसी युवक ने घटना को अंजाम देकर लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग का मामला आ रहा सामने

देवेंद्र निराला

सारंगढ़ – जिले के सलिहा थाना क्षेत्र से बेहद ही खौफनाक वारदात की घटना  सामने आई है, जिसमें एक सनकी युवक ने एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार  सारंगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 37 किलोमीटर दूर स्थित सलीहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव (चादंन) में एक ही परिवार के 5 लोगों की एक आरोपी ने हत्या कर दी, उसके बाद हत्यारे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है,

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, प्रारंभिक तौर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक का नाम पप्पू टेलर बताया गया है, वही मरने वाले साहू परिवार के 5 सदस्यों में हेमलाल, जगमती, मिरा और मिरा के पुत्र सहित दो मासूम हैं। फ़िलहाल पुलिस टीम ने गांव में कैम्प कर अपनी जांच शुरू कर दी है, जिसमें घटना के पीछे की असल वजह सामने आएगी। 

प्रेम प्रसंग की हो रही चर्चा…

इस खौफनाक घटना में आरोपी ने कुल्हाड़ी और हथौड़े से बड़ी ही बेरहमी से हत्याकांड को अंजाम दिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वही आस पास के लोग मामले में प्रेम प्रसंग की चर्चा कर रहे है, जिनके अनुसार आरोपी युवक मृतक परिवार की किसी युवती से प्रेम करता था लेकिन उसकी शादी उससे नही हो रही थी, जिससे सनकी युवक ने हत्या कर खुद फांसी लगा ली है।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,