बिलासपुर

जिले में कोरोना से मौत के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी, फिर 3 ने तोड़ा दम…बुजुर्गों के लिए साबित हो रहा कोरोना वायरस जानलेवा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है। कोरोना के इसी आक्रमक रवैया का असर मंगलवार को भी देखने को मिला है, जहाँ जिले में फिर तीन संक्रमित मरीजो की मौत हो गई है। जिनमे एक बिलासपुर जिले से तो बाकि दो दूसरे जिले से है। जिले में एक और मरीज के मौत के बाद अब कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत की संख्या 60 पहुँच चूकी है। मालूम हो जिले में होम आइसोलेशन में निराला नगर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार को घर पर मौत हो गई। साथ ही उनके परिवार के पांच अन्य सदस्य भी संक्रमित हैं। मौत के बाद बुजुर्ग के शव का प्रशासन ने अंतिम संस्कार कर दिया है। आपको बता दें कि बुजुर्ग की तबीयत खराब होने पर परिजनो ने 6 सितंबर को उन्हें इलाज के लिए सिम्स लेकर गए थे। यहां उनकी कोरोना जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करने के लिए कहा गया था। लेकिन परिजनों ने होम आइसोलेट करने का निर्णय लेते हुए उन्हें घर ले गए, जहाँ उनकी मंगलवार को मौत हो गई है। जबकि बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के सभी 20 लोगों की कोरोना जांच हुई तो बुजुर्ग के 52 वर्षीय दामाद, बुजुर्ग की 65 वर्षीय पत्नी, 45 और 42 वर्षीय दो बेटों के अलावा 22 वर्षीय एक नाती की कोरोना रिपेार्ट पॉजिटिव आई। अन्य 15 लोग निगेटिव है। इसके बाद संक्रमित सभी पांचों सदस्य घर पर होम आइसोलेट हो गए। इधर अपोलो अस्पताल में दो कोरोना पीड़ितों ने दम तोड़ा है। 61 वर्षीय महिला अकलतरा निवासी है, वहीं 59 वर्षीय एक और महिला झारसुगुड़ा की रहने वाली है दोनों की मंगलवार को मौत हुई है। इधर कोविड हॉस्पिटल में देर रात एक और कोरोना संक्रमित मरीज के मौत हो गई है। जिसकी उम्र करीब 70 वर्ष बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अशोकनगर में रहने वाले बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 5 सितंबर को कोविड हॉस्पिटल लाया गया था। इनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। जिसके मद्देनजर उन्हें वेंटिलेटर में रख कर इलाज किया जा रहा था। इस दौरान मंगलवार देर रात उनकी तबीयत काफी बिगड़ी जहाँ डॉक्टरो के लाख कोशिशों के बावजूद 10.30 में उनकी मौत हो गई है। जिसके बाद जिले में मरने वालों की संख्या 61 हो चुकी है।

error: Content is protected !!
Letest
चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं...