बिलासपुर

ऑनलाइन ट्रेडिंग में रकम दोगुना करने का झांसा देकर 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी…. परिवार सहित फरार हुआ आरोपी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जहां न्यायधानी के एक या दो नही बल्कि 17 लोगों के साथ कुल एक करोड़ 17 लाख रुपए की ठगी की गई है। इधर मामले में मगरपारा निवासी युवराज कुमार साहू ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। जहां उनसे जानकारी देते हुए बताया कि एक साल पूर्व उनकी पहचान शुभम विहार मंगला निवासी संतोष कुमार सिंह से हुई थी। जिसने ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से रकम दोगुना करने का आश्वासन दिया। जिसमे एक लाख रुपए का प्रतिमाह 8333 रुपए मुनाफा देने की बात कही थी। जिसके झांसे में आकर प्रार्थी ने 4 लाख रुपए चेक और ऑनलाइन के माध्यम से आरोपी संतोष को दे दिया। जिसके बाद उक्त राशि के एवज में उसने दो माह तक 8333 रुपए प्रति लाख के हिसाब से प्राप्त किया, इसके बाद फरवरी माह से पैसा मिलना बंद हो गया। जब प्रार्थी के घर पहुंचा तो देखा कि वह अपने पूरे परिवार के साथ रफूचक्कर हो गया है। जब प्रार्थी ने उसकी खोज खबर ली तो पता चला कि संतोष के द्वारा इसी तरह उसने रकम दुगुना करने का झांसा देकर मेरे जैसे लगभग 15 से 20 लोगो से जिसमें हेलन कुमार साहू, गजानंद साहू, लक्ष्मण दास मानिकपुरी, स्मिता सोनी, विनोद कुमार, आशीष कुमार सोनी, एम रामा राव, जितेंद्रीबाई जलतारे, खेमीन बंजारे, मथिरराम साहू, सोनी कुंजम संतोष कुमार सूर्यवंशी, उषा बाई, इशू साहू, पद्मावती, चितरंजन कुमार मिश्रा, संजीव कुमार बिरजे, अखिल दास, मनबहल साहू इन सभी से कुल मिलाकर लगभग एक करोड़ 17 लाख रकम लेकर भाग गया है। जिसके बाद प्रार्थी एकजुट होकर मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। इधर मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...