बिलासपुर

आँखों मे मिर्ची पाउडर डालकर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार….. सरकंडा पुलिस ने की घेराबंदी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – दुकान संचालक पर मिर्ची पाउडर छिड़कर चाकू से हमला करने वाले आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक नाबालिग के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा के चौबे कालोनी अटल आवास में रहने वाले मोहम्मद मंसूर नूतन चौक पर चाय और गन्ना रस की दुकान चलाते हैं। उन्होंने अपने शिकायत में पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके मकान के सामने बंधवापारा में रहने वाला योगेश यादव और लकड़े नशा कर हंगामा कर रहे थे। मंसूर के बेटे फरमान ने युवकों को घर के सामने हंगामा करने से मना किया तो योगेश और उसके साथी विवाद करने लगे। आसपास के लोगो के बीच-बचाव करने पर युवक वहां से चले गए। इसी बात को लेकर योगेश और उसके साथी फरमान से रंजिश रखे हुए थे। सोमवार की सुबह दुकान पर मंसूर और फरमान थे।

करीब नौ बजे मंसूर शक्कर लेने के लिए किराना दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नूतन चौक के पास रहने वाले अजय कोरी और योगेश ने फरमान को पकड़ लिया। बदमाशों ने फरमान की आंखों में मिर्ची का पावडर डाल दिया। इसके बाद योगेश ने युवक के सीने और गले के पास चाकू से कई बार वार किया। हमले में लहूलुहान फरमान वहीं पर गिर गया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकले। घटना की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कि इस बीच आरोपी पुलिस को गुमराह कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने सीपत चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी अजय कोरी और राजा यादव को एक अन्य नाबालिग साथी के साथ पकड़ लिया गया जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत