छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ निगम की मुहिम ,158 किलो पाॅलीथिन जब्त 2200 रुपए वसूला जुर्माना

कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि पालीथिन केरीबैग के बड़े व्यवसायियों पर हर रोज कार्रवाई की जा रही है। इसमें शासन के निर्देष पर लगातार प्रतिबंधित पालीथिन को जब्ती करने के साथ संबंधित व्यवसायियों पर जुर्माना और जरूरत पड़ने पर वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है

सत्याग्रह डेस्क

निगम अमला और पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त टीम ने मंगलवार को भी पालीथिन पर बड़ी कार्रवाई की। तोरवा स्थित पांच संस्थानों से 158 किलो पालीथिन जब्त किया गया। इसी तरह इन संस्थानों पर 2200 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर प्रतिबंधित पाॅलीथिन पर हर रोज कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को भी निगम अमला और पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 158 किलो प्रतिबंधित पालीथिन जब्त किया गया। मंगलवार को निगम की संयुक्त टीम द्वारा तोरवा क्षेत्र में छापा मार कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम को बड़ी सफलता मिली, जिसमें करीब 158 किलो पाॅलीथिन जब्त किया गया।

इसमें तोरवा के आकाश हंसपाल डिस्पोजल से 155 किलो, हरीश सचदेव फेरीवाला से 500 ग्राम, दीपक पोपतानी फेरीवाला व्यापार विहार से 500 ग्राम, राजू मेघानी फेरीवाला से 1 किलो और सुंदरलाल तोरवा से 1 किलो प्रतिबंधित पाॅलीथिन जब्त किया गया। इन सभी संस्थानों से 2200 रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया। निगम अमला द्वारा लगातार शहर के मुख्य बाजार और व्यावासायिक क्षेत्रों में निरीक्षण कर डस्टबीन रखने व स्वच्छता बनाए रखने के साथ पालीथिन का उपयोग नहीं करने लोगों और व्यवसायियों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी प्रतिबंधित पालीथिन के उपयोग करने वाले जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने टीम को ऐसे बड़े व्यवसायियों पर हर रोज कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...