रतनपुर

19 नग अवैध सागौन लकड़ी की तस्करी करते एक पिकअप वाहन जब्त…चालक मौके से हुआ फरार

भुवनेश्वर बंजारे

रतनपुर – लकड़ी की अवैध रूप से तस्करी कर रहे वाहन को रतनपुर और वन विभाग की सयुक्त टीम ने पकड़ा है। हालाकि पुलिस की आखों में धूल झोंककर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने 19 नग सागौन पेड़ वाहन से जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घासीपुर गांव का है। जहा थाना रतनपुर में बेलगहना चौकी से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी चोरी कर परिवहन कर रहा है। जिसपर रतनपुर पुलिस और वन विभाग की सयुक्त टीम ने
ग्राम घासीपुर में घेराबंदी लगा दी।जिसपर पिकअप वाहन को मौके से पुलिस ने पकड़ा। इधर पुलिस को देख वाहन चालक उत्तम मौके से भाग निकला। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में 19 नग कटे हुए सागौन पेड़ मिला। जिसके वैध दस्तावेज गाड़ी में नही थे। जिस पर वन विभाग द्वारा लकड़ी की जप्ती व वाहन को राजसात करने की कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, चौकी बेलगेहना, आर. घनश्याम राठौर, अविनाश शर्मा , संजय यादव, प्रफुल यादव व वन विभाग की टीम का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत