कोटा

2 अलग अलग मामलो में फरार 2 लूट के आरोपी गिरफ्तार…. कोटा पुलिस ने की कार्रवाई

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र में हुई लूट के दो मामलो में फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक आरोपी पिछले 4 सालों से फरार था। ग़ौरतलब है कि कोटा थाना में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह अपने मोटरसाइकिल में अपने भाई के ससुराल नेवरा गया था, वहाँ पानी टंकी के पास ग्राम नेवरा के विक्रांत ठाकुर, जंगेजी यादव एवं रकबर खान रास्ते में रोक कर मारपीट कर जेब में रखें 8200 रुपए को निकाल कर लूट लिए। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। थाना प्रभारी कोटा रजनीश सिंह को मुखबिर से सूचना मिलने पर राघवेंद्र सिंह उर्फ रकबर सिंह पिता रामेश्वर सिंह उर्फ नानक सिंह उम्र 45 साल नेवरा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश जारी है। एक अन्य प्रकरण में थाना कोटा में , कोरी डैम में घूमने गए प्रार्थी के साथ लूट की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें अपराध क़ायम कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी । आरोपी अपने साथियो के साथ लूट करने वाला आदतन बदमाश बँटी घटना के बाद से ही फ़रार था ,

जिसे रतनपुर से गिरफ़्तार किया गया है। इस मामले में पूर्व से एक आरोपी गिफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, स.उ.नि. ओंकार बंजारे,आरक्षक भोप साहू और सुशील बंजारे, संजय श्याम का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...