रायगढ़

गांजा तस्करी:- उड़ीसा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में बेचने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 6 किलो गांजा और कार जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – कार में गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे आरोपी को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक कार सहित 6 किलो गांजा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल पुलिस को सूचना मिली कि छातामुडा मेन रोड़ किनारे एक सफेद रंग ओडिशा पासिंग कार में एक व्यक्ति गांजा रखा है जो बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहा टाटा इंडिगो एस OD-15-E-4099 गाड़ी में मनमुंडा उड़िसा निवासी अतिम साहू को पुलिस ने पकड़ा।जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो कार की डिक्की में 6 पैकेट खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जब्त हुए 6 किलो गांजे की कीमत 72 हजार बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने गांजे और गाड़ी को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही मामले में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही उपनिरीक्षक अमृत साहू, आरक्षक विकास सिंह, जितेश्वर चौहान और गौतम धांगड शामिल थे ।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,