जांजगीर चाँपा

ऑनलाइन शॉपिंग साईट से ऑर्डर किये जा रहे धारदार हथियार…पुलिस ने की साइबर नाकेबंदी, हथियारों का ज़खीरा जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – जिले के साईबर सेल के माध्यम से कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट से हथियार मंगाये जाने की सूचना के बाद साइबर सेल द्वारा की गई इस कार्यवाही में 35 चाकू और 8 नग लाइटर वाला गन बरामद किया गया है। उक्त बरामदगी अभियान के दौरान पाया गया कि आनलाईन चाकू मंगाने वालों में युवा वर्ग के लोग हैं, जिसमें ज्यादातर 20 से 25 वर्ष के युवाओं की संख्या अधिकतम पाई गई। इस हेतु पुलिस के द्वारा पालक अभिभावकों से अपील की जा रही है कि अपने बच्चों को इस प्रकार के धारदार हथियार चाकू छुरी ना रखने समझाइश दिया गया, उपरोक्त बरामद किया गये चाकू अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील तथा अन्य शॉपिंगसाइट से मंगाए गए थे।

भविष्य में भी अन्य शॉपिंग साइटों से संपर्क कर जानकारी मंगाया जाएगा, साथ ही लोकल विक्रेताओं से भी इस प्रकार के धारदार हथियार फैंसी चाकू छुरी बेचने पर पाबंदी लगाई जावेगी। इस मामले में जांजगीर पुलिस ने बताया कि साइबर सेल के द्वारा तकनीकी जानकारी मंगाई गई थीं। जिसमे ऐसे व्यक्तियों की सूची प्राप्त की गई, जिन्होंने इस प्रकार के हथियार मंगाए हैं, ऐसे लोगों से संपर्क कर उनके हथियार बरामद किए गए तथा उन सभी को इस प्रकार के हथियार मांगने का कारण पूछा गया, जिसमें उनके द्वारा संतुष्टिपूर्वक स्पष्ट कारण नहीं बताया गया जो सभी धारदार हथियारों को बरामद कर जप्त किया गया एवं इनके धारकों को समझाइश दिया गया तथा जिन लोगों ने ऐसा आर्डर कराया था, किंतु आर्डर रिसीव नहीं हुआ था,

उन सभी के आर्डर कैंसिल कराए गए तथा आगे से इस प्रकार के हथियार नहीं मंगवाने की समझाइए दी गई।उक्त कार्यवाही पर्यवेक्षण अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे के नेतृत्व में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, ASI विवेक कुमार सिंह, प्रधान आर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. सिदार सिंह पैकरा, रोहित कहरा, आनंद सिंह, अर्जुन यादव म.आर दिव्या सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...