मल्हार

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद दीपक भारद्वाज को श्रद्धांजलि, नवोदय विद्यालय मल्हार में हर्षोल्लास से मनाया गया पर्व

उदय सिंह

मल्हार – जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर स्थित शहीद उपनिरीक्षक दीपक भारद्वाज के स्मारक पर प्राचार्य एम.के. श्रीवास्तव एवं मल्हार चौकी प्रभारी ओमकार धर दीवान ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद दीपक भारद्वाज ने 3 अप्रैल 2021 को बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान अपने साथियों की जान बचाते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया और शहीद हो गए।

उन्हें मरणोपरांत ‘कीर्ति चक्र’ से सम्मानित किया गया। दीपक ने 12वीं तक की पढ़ाई इसी विद्यालय से की थी, जिससे उनका गहरा जुड़ाव रहा। कार्यक्रम में मल्हार चौकी स्टाफ,एनसीसी, स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं, विद्यालय स्टाफ एवं पत्रकार ओमप्रकाश पाण्डेय, संजीव पाण्डेय, शेषनारायण गुप्ता की उपस्थिति रही। प्राचार्य श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता के महत्व, समाज में बढ़ते हिंसक व्यवहार और मोबाइल के दुष्प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए देश के विकास में सक्रिय योगदान की अपील की।

छात्राओं ने सामूहिक पीटी, पिरामिड प्रदर्शन, देशभक्ति गीत-नृत्य प्रस्तुत किए। कु. देशना, कु. अदिति कौशिक और नित्यगोपाल महन्त ने भाषण दिए। विशेष उपलब्धियों पर छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। उपप्राचार्य पीसी झा ने भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं का उल्लेख करते हुए शिक्षा और देशभक्ति पर जोर दिया। मंच संचालन सी.पी. साहू ने किया।

प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में प्रतिवर्ष 26 जनवरी और 15 अगस्त को शहीद दीपक भारद्वाज को श्रद्धांजलि देकर याद किया जाता है। उनका जीवन और बलिदान छात्रों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,