बिलासपुर

हाईवे में पत्थरबाजी से घायल कार सवार पूर्व जनपद अध्यक्ष की हुई मौत….सिलपहरी के पास आरोपियों ने किया था हमला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीते दिनों देर रात हाइवे पर सिरगिट्टी सिलपहरी के पास कार सवारों पर 2 हमलावरो ने पत्थर से हमला किया था, जिसमें गंभीर रूप से घायल जांजगीर चाम्पा जिले के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र चंद्राकर की ईलाज के दौरान मौत हो गई है। ग़ौरतलब है कि जांजगीर-चांपा जिले के रेमंड परसदा निवासी बालमुकुंद वर्मा ट्रांपोर्टिंग का काम करते हैं। गुरुवार 23 मई की शाम छह बजे वे अपने पड़ोसी पूर्व जनपद अध्यक्ष रामचंद्र चंद्राकर और उनके परिवार के सदस्यों को लेकर तखतपुर में रहने वाले रिश्तेदार के घर गए थे। वहां पर भोजन के बाद वे परसदा लौट रहे थे। सकरी से वे जांजगीर-चांपा बाइपास होते हुए मस्तूरी की ओर जा रहे थे। उनकी कार सिलपहरी के पास पहुंची थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े दो युवकों ने उनकी कार पर पथराव कर दिया। पत्थर से कार का शीशा टूट गया। पत्थर लगने से कार के बीच वाले सीट पर बैठे रामचंद्र के सिर में गंभीर चोटे आई। कार चला रहे बालमुकुंद ने रफ्तार कम किया तो युवक अपनी बाइक से सृजन फैक्टरी की ओर भाग निकले। उन्होंने घायल को ताेरवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छह दिन तक चले उपचार के बाद बुधवार को पूर्व जनपद अध्यक्ष ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया है। मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने पहले ही 2 आरोपियों को हत्या के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया था, वही पीड़ित की मौत के बाद और हत्या की धाराएं भी जोड़ी जायेंगी।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...