बलौदाबाजार

शराब माफिया के ठिकाने पर छापा, पकड़ी गई 340 पेटी अवैध शराब, मध्यप्रदेश से लाया जाता था यहाँ…. तीन आरोपी गिरफ्तार

डेस्क

बलौदाबाजार भाटापारा- छोटे तश्करो के पकड़ में आते ही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पहली बार पुलिस ने मुख्य आरोपी को खोज निकाला है, जिसके कब्जे से 320 पेटी शराब को भी जब्त किया है, दरअसल पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर पास के ही गांव टेहका मे छापामार कार्यवाही की, जिसमे एक छोटा हाथी गाड़ी मे 20 पेटी शराब की तस्करी की जा रही थी , जिसे पुलिस ने जप्त किया और दो आरोपी संतोष ध्रुव और शाहिद खान को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया जिसके बाद पुलिस ने इन आरोपीया से सख्ती से पुछताछ की तब बताया कि भाटापारा के एक प्रतिष्ठित ठेकेदार मिंकु सचदेव शराब माफिया है जो चुनाव मे मध्यप्रदेश से शराब मंगा कर सप्लाई करता है

जिसके बाद पुलिस ने मिंकु सचदेव को गिरफ्तार किया और पुछताछ की गई । रात भर दो से तीन ठिकानो पर छापामार कार्यवाही की गई जिसमे समीप के गांव राजाढार मे सचदेव इंड्रस्टीज करके मिल है जिसे फ्लाईएस ब्रिक्स का गोदाम बनाया गया है वही पुलिस को लगभग 320 पेटी शराब का जाखीरा भारी मात्रा मे पकड़ाया । भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली । मिकु सचदेव का नाम शराब माफियाओ के साथ जुड़ने से शहर मे काफी इस मामले की चर्चा है वही बताया जा रहा है कि पिछले चुनावो मे भी हजारो पेटी शराब खपाया जा चुका है । पुलिस ने इसमे दो मामले दर्ज किये है जिसमे पहले मामले मे 20 पेटी शराब मे संतोष और शाहिद को आरोपी बनाया गया वही दुसरे मामले मे 320 पेटी के शराब के साथ मीकु उर्फ देवेंद्र सचदेव को आरोपी बनाया है।

इन आरोपीयो पर 34/2 की धारा के तहत कार्यवाही की गई। इस मामले को अंजाम देने मे के.बी.दुबेद्वी एसडीओपी , अंकिता शर्मा प्रशिक्षु आईपीएस,नरेश चौहान टीआई ग्रामीण थाना,महेश ध्रुव टीआई शहर थाना , नरेंद्र सिंह एसआई ग्रामीण थाना , धनश्याम वर्मा प्रधान आरक्षक , सीताराम ध्रुव आरक्षक , सतीश साहू आरक्षक,लोरिक शांडिल्य आरक्षक , रविप्रकाश कंवर आरक्षक का प्रमुख रूप से योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...