जांजगीर चाँपा

सरकारी स्कूल से कंप्यूटर सेट की चोरी…तफ़्तीश करते पुलिस पहुँची आरोपियों तक, 2 नाबालिग चढ़े हत्थे

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – शासकीय स्कूल से कंप्यूटर की चोरी करने वाले दो नाबालिग चोरों को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से कंप्यूटर बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुड़पार (चु.) में प्राचार्य के पद पर पदस्थ अमृत भार्गव ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था। कि दिनांक 12.05.2024 को 11.00 बजे स्कूल बंद करके वो चले गए थे। जब वह दूसरे दिन स्कूल पहुंचे तो देखा कि स्कूल के मेन गेट से लगा साइड गेट का ताला टूटा हुआ था। स्कूल अंदर जाकर देखा तो कम्प्यूटर कक्ष का ताला टूटा हुआ था। कक्ष अंदर में रखा सीपीयू, मॉनिटर, की बोर्ड एवं माउस कीमती 80,000/ रुपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। जिसकी जांच पुलिस कर रही थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक कम्प्यूटर बेचने ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दो नाबालिग लड़को को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया की उन्होंने ही स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिनके पास से पुलिस ने 04 नग सीपीयू, 04 नग एलईडी मॉनिटर, 04 नग कीबोर्ड एवं 04 नग माउस बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत 80 हजार बताई जा रही है। जिसकी खोजबीन पुलिस कर रही थी । उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ. नि. सुनील टैगोर, आर0 उमेश दिवाकर, आर0 सूरज पाटले, मुकेश कमलेश एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार