बिलासपुर

कोरोना संक्रमण के मामलों की समीक्षा के बाद लिया जाएगा निर्णय, फ़िलहाल 31 जुलाई तक पूर्ण लॉक डाउन…परिस्थितियों का आंकलन जारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर– जिले के बिलासपुर नगर निगम, बिल्हा और बोदरी में 23 जुलाई से 31 जुलाई की शाम 4 बजे तक कोरोना वायरस के संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन लागू किया गया है, इस दौरान लॉक डाउन बढ़ने की लगातार संभावनाएं है क्योंकि लगातार संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है, लॉक डाउन बढ़ाये जाने के निर्णय पर जिला कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने कहा कि आगामी 4 दिनों में संक्रमण की स्थिति की समीक्षा और परिस्थितियों के आधार पर लॉक डाउन को आगे बढ़ाए जाने का निर्णय लिया जा सकता। जिला कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने स्पष्ट करते हुए बताया कि फ़िलहाल ऐसा कोई निर्णय नही लिया गया है कि आगे लॉक डाउन को बढ़ाया जाए, मॉनिटरिंग और जिले में मिल रहे मरीजों की स्थिति की समीक्षा कर निर्णय लिया जाएगा। बहरहाल शासन के निर्देशों के अनुरूप नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के अलावा आवश्यकता अनुसार ही घर से बाहर निकलने की प्राथमिकता तय करने की जरूरत है, बेवजह सड़को पर निकल महामारी के संक्रमण के खतरे को नही बढ़ाना है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,