बिलासपुरस्वास्थ्य

बिलासपुर के युवाओं ने फिर दिखाया ‘जज्बा’, इकट्ठा कर दिया 158 यूनिट खून

डेस्क

स्वैच्छिक रक्तदान की प्रक्रिया आसान नहीं। समाज में इसे लेकर कई भ्रांतियां मौजूद होने से आमतौर पर लोग रक्तदान करने सहज रूप से सामने नहीं आते, लेकिन जब से जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के साथ कुछ अन्य समाजसेवी संगठनों ने रक्तदान के लिए लोगों को, खासकर युवाओं को प्रेरित करना शुरू किया है तब से बिलासपुर में रक्तदान को लेकर एक जागरूकता नजर आ रही है और हर महीने हो रहे रक्तदान शिविर में लक्ष्य से अधिक रक्तदाता पहुंच रहे हैं। ऐसा ही कुछ इस रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में भी नजर आया यहां। करीब डेढ़ सौ यूनिट रक्त का लक्ष्य रखा गया था लेकिन करीब 158 रक्त दाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

यूं तो अधिकांश मरीजों को इलाज के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ती है, मगर साथ ही थैलेसीमिया मेजर जैसे लाइलाज बीमारी से ग्रसित शहर के करीब डेढ़ सौ बच्चे भी हैं जिन्हें हर महीने रक्त की आवश्यकता पड़ती है। जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा गोद लिए गए 25 बच्चों को लगातार रक्त की उपलब्धता ऐसे ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के माध्यम से की जाती है। इस रविवार को बड़ी संख्या में युवा रक्तदान के लिए पहुंचे। रक्तदान के पश्चात उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके इस सहयोग के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

रविवार के रक्तदान शिविर में बतौर अतिथि सीएमओ डॉ प्रमोद महाजन आईएमए के अध्यक्ष डॉ केके जसवाल और सिम्स की सहायक अधीक्षक डॉ आरती पांडे भी शामिल हुई। उनके अलावा प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ विवेक वाजपेई भी रक्त दाताओं को प्रोत्साहित करने पहुंचे । यहां सीएमओ को जानकारी दी गई कि किस तरह रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा भ्रामक जानकारी प्रदान की जाती है। शहर में थैलेसीमिया मेजर पीड़ित बच्चों की संख्या डेढ़ सौ के पार है लेकिन रेड क्रॉस इसे 25 बताती है। साथ ही दवाइयां उपलब्ध कराने में भी आनाकानी की जाती है। सीएमओ डॉ प्रमोद महाजन ने इस पर उचित कार्यवाही का भरोसा देते हुए 10 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को दवाइयां उपलब्ध कराने की भी जिम्मेदारी ली।

इस मौके पर संस्था के कार्यकर्ता सतीश यादव ने प्रमुख अतिथि डॉ प्रमोद महाजन और डॉ आरती पांडे का पोर्ट्रेट तैयार किया जिन्हें अतिथियों को स्मृति चिन्ह के बतौर प्रदान किया गया। अतिथियों ने रक्तदान के इस प्रयास की सराहना करते हुए हर मुमकिन मदद का वादा किया

लगातार रक्तदान शिविर आयोजित करने के बाद भी लोग बड़ी संख्या में रक्तदान के लिए पहुंच रहे हैं इसके पीछे जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के साथ जय श्री फाउंडेशन धिति फाउंडेशन इनायत फाउंडेशन, ख्वाब इंडिया फाउंडेशन जैसी संस्थाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है जो आम लोगों को यह समझाने में कामयाब हुए हैं कि रक्तदान करना जरूरतमंद और रक्तदाता दोनों के लिए फायदेमंद है ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म...