कोटा

फिर सक्रिय हुए बकरा-बकरी चोर….मजदूर के घर से 9 बकरा बकरी की हुई चोरी, मामला दर्ज

रमेश राजपूत

कोटा – ग्राम भरारी बांधापारा में बीती रात बकरा-बकरी चोरी की वारदात सामने आई है। प्रार्थी अशोक कुमार वस्त्रकार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह रोजी-मजदूरी का कार्य करता है और उसके घर में 17 नग बकरा-बकरी हैं, जिनकी देखभाल उसके पिता रवि कुमार वस्त्रकार करते हैं। प्रार्थी के अनुसार, 1 नवंबर की शाम करीब 6 बजे उन्होंने अपने घर के कोठा में बकरा-बकरियों को बंद कर ताला लगाया था। रात में परिवार सहित भोजन कर वे सो गए। रात करीब 1.30 बजे चाची की लड़की मनीषा ने बताया कि आंगन में छोटे बकरी घूम रहे हैं। जब परिवार ने जाकर देखा तो कोठा का ताला टूटा हुआ था और एक बकरा व आठ बकरियां गायब थीं। सात छोटे बकरी वहीं मौजूद थे। परिवार ने आसपास तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। चोरी हुई बकरियों की अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपए बताई गई है। प्रार्थी ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बकरा-बकरियों की चोरी की है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए)-BNS एवं 331(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में खोजबीन कर रही है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी