छत्तीसगढ़बिलासपुर

ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए राहत के लिए रेलवे ने की अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था

इन स्पेशल ट्रेनों में यात्री अपना बर्थ आरक्षित कर सुविधाजनक यात्रा ले सकते है

सत्याग्रह डेस्क

मार्च से मई-जून महीने के बीच दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अलग-अलग ट्रेनों में 732 अतिरिक्त कोच एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चल रही है 236 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन भारतीय रेलवे द्वारा रेल यात्रियों को आरक्षित बर्थ सीट के साथ आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लगातार कार्य किए जा रहे है।इसके लिए त्यौहारों, छुट्टियों एवं अन्य अवसरों जिसके दौरान ट्रेनों में ज्यादा भीड़भाड़ रहती है, ऐसे समय पर ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों की सुविधा आदि उपलब्ध कराई जाती है साथ ही साथ अत्यधिक भीड़भाड़ वाले रेल मार्ग पर स्पेशल ट्रेनों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।इसी कड़ी में मार्च से जुलाई महीने तक अलग-अलग स्कूलों में शुरू होने वाली ग्रीष्मकालीन छुट्टियों, जिसमें लोग देश के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर सैर-सपाटे के लिए जाते है।वही शादी ब्याह के सीजन के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा कुल 732 अतिरिक्त कोच मार्च महीने से मई-जून महीने तक अलग-अलग ट्रेनों में लगाए जा रहे है । इसके साथ ही ज्यादा भीड़-भाड़ वाले मार्ग जैसे छत्रपति शिवाजी

टर्मिनल–शालीमार, शालीमार-जयपुर, सिकंदराबाद-बरौनी, हैदराबाद-रक्सौल, सिकंदराबाद-दरभंगा एवं हबीबगंज-पुरी स्टेशनों के बीच मार्च से जून-जुलाई महीने तक 236 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जा रहे है । इन स्पेशल ट्रेनों से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़-बिलासपुर-रायपुर-दुर्ग-गोंदिया-नागपुर रेल रूट के साथ ही साथ बिलासपुर-पेंड्रारोड-अनुपपुर-शहडोल-कटनी रूट के रेल यात्रियों को सुविधा मिल रही है।रेल प्रशासन शादी ब्याह एवं स्कूलों की छुट्टियों के दौरान भीड़-भाड़ के इस सीजन में यात्रा के दौरान होने वाली असुविधा से बचाने और सुखद रेल यात्रा के लिए नियमित ट्रेनों के अलावा स्पेशल ट्रेनों की सुविधा भी यात्रियों को दे रहा है। ताकि इन स्पेशल ट्रेनों में यात्री अपना बर्थ आरक्षित कर सुविधाजनक यात्रा ले सकते है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...