मस्तूरी

मस्तूरी : डेढ़ वर्षीय मासूम 30 घंटे से अधिक समय से लापता…नहर में डूबने की आशंका, तलाश जारी

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर एक डेढ़ वर्षीय मासूम अचानक से लापता हो गया जिसके बाद इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में की गई है, मामले में यह तथ्य भी सामने आया है कि घर के पीछे बह रहे नहर में शायद वह बह गया हो जिसकी खोजबीन जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिकारी निवासी रामनाथ यादव ने बताया कि उनका डेढ़ वर्षीय बच्चा हिमांशु यादव बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे के आसपास घर में खेल रहा था तभी इशारे से हिमांशु ने ब्रश मांगा और पीछे तरफ बाड़ी में खेलने लगा जिसके बाद परिजन अपने अपने काम में जुट गए, तभी कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो हिमांशु बाड़ी में नहीं था।

जिसके बाद परिजन घर एवं आसपास उसे ढूंढने लगे। ढूंढते हुए जब घर के पीछे से गुजरी खारंग जलाशय की नहर के किनारे जाकर देखा तो हिमांशु द्वारा पकड़ा गया ब्रश नहर के किनारे पड़ा हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने नहर में डूब जाने की आशंका से आसपास खोजबीन की, लेकिन उन्हें वह नहीं मिला, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल मस्तूरी पुलिस को दी गई, गुरुवार को बिलासपुर से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने खारंग जलाशय की नहर में शाम तक रामाधार के घर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी बकरकुदा, डगनिया तक खोजबीन की

लेकिन लापता हिमांशु का कोई पता नहीं चल पाया है, शाम होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा जो शुक्रवार सुबह से फिर से बच्चे की तलाश में जुटेगी। इधर डेढ़ वर्षीय मासूम के लापता होने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, वही पुलिस अन्य पहलुओं पर भी पूछताछ कर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...